Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
District Dantewada

दंतेवाड़ा : लोन वर्राटू अभियान के तहत माओवादी राजू लेकामी ने किया आत्मसमर्पण…

इम्पैक्ट डेस्क.

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये ) अभियान चलाया जा रहा है ।

उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री सिद्धार्थ तिवारी ( भा.पु.से.) के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर आज दिनांक 31.01.2023 को भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत हुर्रेपाल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष राजू लेकाम पिता स्व० सुक्कु लेकाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये अभियान) एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री राम कुमार बर्मन ( रा. पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आशा रानी (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी बारसूर के समक्ष माओवादी राजू लेकामी ने आत्मसमर्पण किया।

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 150 ईनामी माओवादी सहित कुल 592 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।