Google Analytics Meta Pixel
District Bastar (Jagdalpur)Politics

4 दिनों के बस्‍तर दौरे पर पहुंची डी पुरंदेश्‍वरी… कहा– कांग्रेस सरकार की विफलता, वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार चरम पर है… अब की बार कांग्रेस का जाना तय…

इंपैक्ट डेस्क.

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सोमवार को चार दिन के बस्तर संभाग के दौरे पर जगदलपुर पहुंचीं। हैदराबाद से नियमित विमान से दोपहर 12:30 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मीडिया से चर्चा में पुरंदेश्वरी ने कहा कि पांच में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस एक एक कर जहां उनकी सरकार थी वहां भी हार रहिए है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की हार तय है। कांग्रेस सरकार की विफलता, वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार चरम पर है।