Google Analytics Meta Pixel
Big news

अपडेट : सांसदों के वोटों की गिनती पूरी, मुर्मू को 540 तो यशवंत को 208 वोट मिले…

इम्पैक्ट डेस्क.

राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 वोट मिले हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार के खाते में 208 वोट आए हैं। अधिकारी ने बताया कि सांसदों की मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें से 748 वोट मान्य हैं और 15 वोट को अमान्य घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 3 लाख 78 हजार है। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं और उनका मूल्य 1 लाख 45 हजार है।