Saturday, January 24, 2026
news update
District DantewadaState News

मवेशियों के अवैध परिवहन की शिकायत… क्रूरतापूर्ण तरीक़े से कत्लखाना ले जाते आरोपी गिरफ्तार…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा।

कुआकोंडा के व्यापारी गोविंद भदौरिया ने कुआकोंडा थाने में लिखवाई रिपोर्ट

दन्तेवाड़ा:ओडिशा से आंध्रप्रदेश के कत्लखाना में ले जा रहे 9 मवेशियों को शिकायकर्ता गोविंद सिंह भदौरिया के शिनाख्ती पर गढ़मीरी चौक पर कुआकोंडा पुलिस ने आरोपियों को मवेशियों समेत धर दबोचा।सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नकुलनार निवासी गोविंद सिंह भदौरिया ने कुआकोंडा थाने में मवेशियों के अवैध परिवहन की शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप को पकड़ा जिसमें 9 मवेशियों को त्रिपाल से ढककर क्रूरता पूर्वक उड़ीसा से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था।मवेशियों को चारा तक नही दिया गया था।

बोलेरो क्रमांक OD 08 AO669 से मवेशियों को उतारा गया और हेल्पर डूमर बघेल,महेश राम,आनन्द कुमार नागेश से पूछताछ करने पर पता चला कि 04 नग गाय और 05 नग बैल को वे लोग बोरगांव उड़ीसा से आंध्रप्रदेश के कत्लखाना में ले जा रहे थे।

पुलिस ने मवेशियों को गौशाला के संरक्षण में सुपुर्द कर दिया एवम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।विदित हो की काफी समय से कुछ लोग चंद पैसों की लालच में निरीह मवेशियों को उड़ीसा से खरीदकर आंध्रप्रदेश के कत्लखानों में बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं।

देखें एफ़आइआर की कॉपी

error: Content is protected !!