Friday, January 23, 2026
news update
State News

CM भूपेश बघेल ने जारी की बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त : युवाओं के खातों में ट्रांसफर किए 32 करोड़ 38 लाख रुपए…

इम्पैक्ट डेस्क.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 32 करोड़ 38 लाख रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि का अंतरण किया। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो गई।

1680 प्रकरण अपील के लिए-बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जाँच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है। 493 प्रकरण अस्वीकृत कर दिये गये हैं तथा 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाईन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!