Google Analytics Meta Pixel
State News

सीएम बघेल ने की राज्यपाल हरिचंदन से मुलाकात… आरक्षण और इन अहम मुद्दों को लेकर दोनों के बीच हुई बातचीत…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुरः प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आज आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। इस दौरान सीएम भूपेश ने राज्यपाल से राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। राजभवन से बाहर आने के बाद सीएम भूपेश ने कहा कि राज्यपाल से 4 लंबित विधेयकों पर राज्यपाल से चर्चा हुई, जिसमें आरक्षण संशोधन विधेयक भी शामिल है। मैंने राज्यपाल से जल्द हस्ताक्षर का आग्रह किया है।

PM आवास मुद्दे पर BJP विस घेराव पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि PM आवास पर BJP नेता झूठ बोलते है। हम सर्वे कर गरीबों को आवास देंगे। BJP घड़ियाली आंसू बहा रही है। रमन सिंह ट्वीट में गलत आंकड़ा दिए हैं।