Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
State News

CG में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: बरसात नहीं होने से फसल खराब होने पर 9,000 रुपए की मदद करेगी सरकार…

Impact desk.

अकाल की आशंका से जूझ रहे किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी राहत की घोषणा की है। बारिश के अभाव में फसल खराब होती है तो राज्य सरकार प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। मछुआ कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने राजीव भवन पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अकाल से प्रभावित किसानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार गिरदावरी सर्वे के आधार पर यह मदद देगी। इस सम्मेलन में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला और छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद आदि मौजूद थे।

33 महीनों के कामकाज गिनाए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सरकार समाज के सभी वर्गों की भावनाओं, परंपराओं तीज- त्यौहारों एवं मान्यताओं का सम्मान और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस मौके पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, हाफ- बिजली बिल सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। उन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को 1 सितंबर से पंजीयन कराने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *