Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान… आंगनबाड़ी कर्मियों को 2 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी का मिलेगा लाभ… वेतन भी बढ़ेगा…

इंपेक्ट डेस्क.

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया किया है। मुख्यमंत्री ने सभी आंगनबाड़ी कर्मियों को 2 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ा मासिक मानदेय डिजिटल तरीक़े से सीधे उनके खाते में दिया जायेगा। बता दें ​कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में आंगनबाड़ियों की मानदेय में वृद्धि की है। वहीं 25 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं, जिन्होंने 10 साल की संतोषजनक सेवा पूर्ण की हो और आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी करती हो, के द्वारा भरे जाएंगे।

इस फैसले से आंगनबाड़ी संगठन में खुशी झलक रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है, महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि 2025 तक राज्य हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति बनाई गई है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय बढ़ाकर उनके ऋण को चुकाने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *