Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  बिहार के सीतामढ़ी  जिले के ग्राम कोरियाही स्थित स्वर्गीय प्रभात झा के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन  अर्पित किए और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने भी स्व. प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित  की।