Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना जिले की सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना जिले की सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख की सहायता

भोपाल
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने गुना में हुई सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। गुना के थाना फतेहगढ़ के रामनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की आकस्मिक मृत्यु एवं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त गुना जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।