Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डेकोरेटर कर्मचारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से डेकोरेटर कर्मचारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रर्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।