Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के शहीद होने पर किया शोक व्यक्त

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में कई जवानों के शहीद एवं घायल होने पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीद वीर जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान श्रीमहाकाल से प्रार्थना की है।