Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेरिस पैरालम्पिक में सर्वनिषाद और कथुनिया को पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेरिस पैरालम्पिक में सर्वनिषाद और कथुनिया को पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस पैरालम्पिक- 2024 में पुरुष हाई जंप टी47 स्पर्धा में निषाद कुमार और पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 स्पर्धा में योगेश कथुनिया को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अटूट लगन, दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता का परिचायक है, जो प्रत्येक भारतीय खेल प्रतिभा के लिए प्रेरणादायक है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन खिलाड़ियों के समर्पण एवं दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को निषाद और कथुनिया पर गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय खिलाड़ियों से भविष्य में भी सफलता प्राप्त करते रहने की कामना की है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नितेश कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस पैरालम्पिक -2024 में मेंस सिंगल्स बैडमिंटन एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नितेश कुमार की लगन और समर्पण खेल जगत के लिए अनुकरणीय है।