Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Politics

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुशील मोदी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुशील मोदी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

सुशील मोदी के निधन पर खडगे ने जताया शोक

केजरीवाल ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक

भोपाल
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर मोदी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय किए कार्यों का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कल देर रात अपने बयान में कहा कि मोदी का छात्र राजनीति से आज तक का लंबा सफर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने और मोदी ने साथ में विद्यार्थी परिषद में काम किया है। मोदी का जाना संगठन, प्रदेश और देश के लिए क्षति है।
डॉ यादव ने कहा कि मोदी ने अपने समय में अच्छे कार्यकाल के रूप में अलग-अलग भूमिका निभाई है। विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहने के बाद वे सक्रिय राजनीति में आए। सरकार के साथ मिलकर कई दायित्वों का निर्वहन किया। उप मुख्यमंत्री बनकर भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि वे शोक की इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मोदी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

सुशील मोदी के निधन पर खडगे ने जताया शोक

नई दिल्ली
 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
खडगे ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को बेहतर बनाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा 'बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुशील मोदी जी के निधन पर उनके परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। हमारी विचारधारा अलग थी पर लोकतंत्र में देश हित सर्वोपरि होता है। उन्होंने जीएसटी कॉउंसिल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। सादर श्रद्धांजलि।' गौरतलब है की सुशील मोदी का कल देर रात यहां एम्स में निधन हो गया था।

केजरीवाल ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
केजरीवाल ने अपने शोक संदेश में आज कहा “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके प्रियजनों और समर्थकों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।”
उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार मोदी का कल रात यह एम्स में निधन हो गया था।