Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
RaipurState News

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, शिकायत पर हरियाणा से गिरफ्तार

जांजगीर चांपा.

पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी जसमेर कश्यप (22 ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। नाबालिग लड़की के पिता ने अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की को चनालहेरी जिले कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से बरामद किया गया है। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा से मिली जानकारी अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की घर में नहीं थी। आसपास तलाशा और परिवार, रिश्तेदारों के यहां पता किया था। मगर कुछ पता नहीं चल सका, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।  पामगढ़ थाने में धारा 363 के पर मामला दर्ज किया गया। नाबालिग लड़की को खोजबीन की जा रही थी। इस बीच तकनीकीय सहायता से पता चला कि नाबालिग लड़की जो कि जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी। इस दौरान आरोपी जसमेर कश्यप जो कि छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के लिए आया करता था। इस बीच दोनों की पहचान हुई थी। जिसके पास से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।