Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National News

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली, मोदी ने थपथपाई पीठ

नई दिल्ली
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। चंद्रबाबू नायडू का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी किसी मसाला फिल्म से कम नहीं थी। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे, और उनके साथ ही साउथ सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, रामचरण भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हुए थे। नायडू की पार्टी ने इस बार केंद्र सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में भाजपा के कई बड़े नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मंच को साझा करते हुए नजर आए। पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और हाथ मिलाया। चंद्रबाबू नायडू को भावुक देख पीएम ने उन्हें देर तक गले लगाया और पीठ थपथपाकर उनका हौंसला बढ़ाया।

कुछ समय पहले की ही बात है जब नायडू भरी प्रेस कांफ्रेस में रो पड़े थे और कहा था की वाईएसआर कांग्रेस के विधायक उन पर और उनकी पत्नी पर निजी हमले कर रहे हैं जो कि गलत है। उसी प्रेस कांफ्रेंस में नायडू ने कसम खा ली थी कि वह आंध्रा के सीएम बनकर विधानसभा जाएंगे। नायडू ने कहा था कि यह अहंकारी वाईएसआरसी के खिलाफ युद्ध है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा और उनका समर्थन मागूंगा। अगर लोग समर्थन करेंगे तो मैं प्रदेश को इस अहंकारी वाईएसआर कांग्रेस से बचाने का काम करूंगा।

 आज चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। नायडू के साथ उनके उपमुख्यमंत्री के रूप में जनसेना पार्टी के प्रमुख और साउथ सिनेमा के सुपर स्टार पवन कल्याण और नायडू के बेटे लोकेश नारा ने भी शपथ ली।