Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, 15 को मौसम बदलने से बढ़ेगा पारा

बीजापुर.

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों बाद मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी वातावरण ठंडा रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार,प्रदेश में आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। यानि कि आगामी 15 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं आज शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल को एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ  बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी हवाओं को आगमन जारी है। इसके प्रभाव से एक-दो दिन और बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। बादल साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते एक सप्ताह की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बौछारें पड़ी हैं।