Google Analytics Meta Pixel
Big news

CG : BJP ने इन 3 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए क्या निष्कासित…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका हैं. वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव होने हैं. लेकिन, अब भी पार्टी से बगावत करने वालों की कमी नहीं है. लिहाजा, ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए प्रदेश में बलरामपुर जिले के भाजपा के कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इन नेताओं में बलरामपुर जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी आयाम, राजेश यादव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभु राम भगत के नाम शामिल हैं.