Friday, January 23, 2026
news update
District Koraba

CG : बच्ची की जान के लिए मां ने दी कुर्बानी… 25 मिनट तक लड़कर जंगली सुअर को मार डाला, फिर माँ की हो गई मौत…

इम्पैक्ट डेस्क.

कोरबा जिले के पसान महिला के साहस का कारनामा सामने आया है। एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई।  जिले के पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार में जंगली सुअर एक बच्ची को उठा ले गया। जिसके बाद मां ने उसका पीछा किया। महिला अपने बच्चे की जान बचाने के लिए जंगली सुअर से भिड़ गई। महिला तब तक लड़ती रही जब तक उसने अपनी बच्ची को बचा नही लिया। उसने जंगली सूअर को भी मार डाला लेकिन इस जंग में उसकी खुद की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार की निवासी महिला 45 वर्षीय दुवशिया बाई और उसकी 11 वर्षीय बेटी रिंकी खेत में काम करने गए हुए थे। इस दौरान जंगली सुअर ने बच्ची पर हमला कर दिया। जिसके बाद बच्ची को बचाने के लिए महिला बिना हार माने 25 मिनट तक जंगली सूअर से लड़ती रही। इस जंग में मां ने लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया और मरने से पहले उसने जंगली सुअर को भी मार डाला। 

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों को भीड़ लग गई। इसकी सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।  वहीं घायल बच्ची का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। इलाके के चारों तरफ जंगल होने की वजह से जंगली जानवर खेतों में घुस आते हैं। वन विभाग ने जानवर की शव कब्जे में ले लिया है। 

error: Content is protected !!