Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Koriya

CG : अस्पताल से मृत नवजात को उठा ले गया कुत्ता… जांच के लिये बनाई गई टीम…

इंपेक्ट डेस्क.

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही की इंतेहा की तस्वीर सामने आई है। यहां एक कुत्ता मृत नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर से उठाकर ले गया। अस्पताल के नर्स,नवजात के परिजन और दूसरे लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कुत्ते से मृत नवजात को छुड़ाया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और हैरान भी करती है। जिस संभाग से खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आते हो ऐसी तस्वीर सामने आना यह बतलाता है कि अस्पताल की व्यवस्था का आलम क्या है। घटना 26 दिसम्बर की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रसव कक्ष का दरवाजा खुला रह गया था इसलिए ये सब हुआ। अस्पताल में अब हड़कंप मचा हुआ है। जांच के लिये टीम बना दी गई है। स्टाफ नर्स का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नही है। भाजपा नेता इसे गम्भीर लापरवाही बता रहे है। वही BMO दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की बात कह रहे है।