Google Analytics Meta Pixel
District Raipur

CG : RPF लेडीज टीम ने दिखाई मानवता : तड़पने लगी प्रेग्नेंट महिला तो गोद में उठाकर रेल्वे स्टेशन से निकाला, पहुंचाया अस्पताल…

इम्पैक्ट डेस्क

रायपुर रेलवे स्टेशन में एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह प्लेटफार्म पर गिर गई और तड़पने लगी। दर्द में चिल्लाती महिला को देखकर RPF लेडीज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद कुछ महिलाओं से साड़ी लेकर एक घेरा बनाया गया। ASI ऋतुजा भालेकर, अरविंद सिंह , अमर ज्योति साहू ने मिलकर महिला को हौसला दिया। महिला की बिगड़ती हालत को देखकर लेडीज पुलिस की इस टीम ने महिला को सुरक्षित स्टेशन से बाहर अस्पताल पहुंचाने की सोची। महिला पुलिस कर्मियों ने गर्भवती महिला को अपनी गोद में उठाया और भागते हुए स्टेशन के बाहर ले गई। 102 एंबुलेंस पर कॉल करके महिला को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया। अब महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक महिला जलाकांति महानंद अपने पति धनेश्वर महानंद के साथ बलांगीर उड़ीसा जाने के लिए निकली थी तभी रायपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद यह हालात बने।