Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Big news

CG : बढ़ते अपराधों के बीच राजधानी पुलिस ने 103 चाकूबाज, गुंडा, बदमाशों को किया गिरफ्तार…

इम्पैक्ट डेस्क.

राजधानी में लगातार बढ़ रहे अपराधो के बीच राजधानी पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। राजधानी पुलिस ने शहर के अपराधियों, चाक़ूबाजों और अड्डेबाजो के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 103 गुंडा बदमाश और चाकूबाजो समेत अड्डेबाजो को गिरफ्तार किया गया है।

SSP ने दिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

जानकरी के मुताबिक SSP रायपुर ने 3 दिनों में हुई 3 चाकूबाजी और 2 हत्याओं के बाद सख्त रवैया अपना लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने। साथ ही नव वर्ष आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिले में विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान CSP थाना प्रभारी, थानों का बल एवं एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम सहित कई अधिकारी शामिल थे। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, अड्डेबाजों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक ये अभियान लगातार जारी रहेगा।