Google Analytics Meta Pixel
Big news

CG : गरीब रथ ट्रेन में लगी आग… मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी, राहत कार्य जारी…

इम्पैक्ट डेस्क.

गर्मी के सीजन में लगातार आग लगने की खबर सामने आ रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में फिर आग लगी है। रायपुर रेलवे में एक ट्रेन में आग लग गई। गनीमत रही कि कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में कर लिया। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर दुर्ग-लखनऊ गरीब रथ खड़ी थी। शार्टसर्किट होने से बोगी में आग लग गई। ट्रेन के बोगी नंबर जी-4 में शार्ट सर्किट से आग लगी। सूचना पर रेलवे के अधिकारी तुरंत बोगी के पास पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, इस बोगी को अब अलग करने रवाना करने की तैयारी चल रही है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। राहत कार्य जारी है।