Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की बहु के खिलाफ दर्ज हुई FIR…

इम्पैक्ट डेस्क.

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजित जोगी की बहु और पूर्व विधायक अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सहायक आयुक्त एल आर कुर्रे ने अवैध अनुसूचित जनजाति प्रमाण मामले में ऋचा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बता दें कि, उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने जून 2021 में ऋचा जोगी का स्थाई प्रमाण पत्र निरस्त किया था। डीडी सिंह इस उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के अध्यक्ष थे।