Google Analytics Meta Pixel
Election

CG : 15 निकायों में 1,345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज… गिनती जारी…

इंपेक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 1 हजार 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 9 बजे से सभी नगरीय निकायों में काउंटिंग शुरू हो चुकी है।

बता दें कि प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। सभी नगरीय निकायों के मिलाकर प्रदेश में कुल 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर तीन बजे तक परिणाम सामने आ जाएंगे।