Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
State News

CG : 50 प्रतिभागियों को पछाड़ छत्तीसगढ़ की बेटी रिया बनी मिस इंडिया… 2020 में बनी थी मिस सरगुजा…

इम्पैक्ट डेस्क.

आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर की आदिवासी स्टूडेंट रिया एक्का ने भिलाई में आयोजित ग्लैमर इवेंट में मिस इंडिया का खिताब हासिल की है। बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही रिया एक्का ने 50 प्रतिभागियों को हराकर जीत का ताज हासिल की है।

दरअलसल, मूलत: जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के डगडऊवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय रिया एक्का कॉलेज स्टूडेंट है और बिलासपुर के सरकंडा में रहकर पढ़ाई करती है। बचपन से ही रिया की रूचि पढ़ाई के साथ-साथ फैशन में भी रही है। अब वह फैशन के साथ ही मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं।

2020 में बनी थी मिस सरगुजा
रिया एक्का प्रयास पब्लिक स्कूल से 12वीं पास करने के बाद बिलासपुर में निजी कॉलेज में पढ़ती है। उसे शुरू से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। वह पहले भी कई एल्बम में काम कर चुकी है। साल 2020 में रिया एक्का मिस सरगुजा चुनी जा चुकी है।