Google Analytics Meta Pixel
Big news

CG : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के विधवाओं का बड़ा फैसला… मांगों को मनवाने करायेंगी अपना मुंडन… अनुकंपा नियुक्ति पाने पिछले 67 दिनों से कर रही हैं प्रदर्शन…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते 67 दिनों से दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 67 दिनों से दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजनों ने एक बड़ा फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि अपनी मांग को लेकर अब दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अपना मुंडन कराएंगे। दरअसल, अपनी मांग पूरी नहीं होने से परेशान होकर अब दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन अपना मुंडन करा कर प्रदर्शन करेंगे। बता दें 67 दिनों से दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवा, परिजन सभी प्रदर्शन कर रहे है। किसी प्रकार की सुनवाई न होने पर सभी ने अब मुंडन कराने दी चेतावनी दी है। दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजनों के साथ विधवाओं ने भी अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर मुंडन कराने की धमकी दी है।