Google Analytics Meta Pixel
Election

CG भानुप्रतापपुर उपचुनाव : सावित्री मंडावी 16 हजार से ज्यादा वोट से आगे, कांग्रेस में जश्न…

इम्पैक्ट डेस्क.

कांग्रेस की परंपरागत सीट कही जाने वाली छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर आज फैसला होने वाला है। कांग्रेस एक बार फिर इस सीट पर लगभग कब्जा कर चुकी है। 11वें राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी 16 हजार वोटों से आगे चल रहीं है। अब आठ राउंड की गिनती और बाकी है।

कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि वह लोगों के बीच जाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और उसे दूर करें। साथ ही साथ वह अपने पति के अधूरे कामों और सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि वह भूपेश बघेल सरकार के हाथ में है, लेकिन यहां के लोगों की बात वह उनके सामने जरूर रखेंगी।