Google Analytics Meta Pixel
Big news

CG : स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब पूरे प्रदेश में रसोईया संघ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में…

इम्पैक्ट डेस्क

छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश सरकार सत्ता में वापसी के लिए हर वर्ग का साधने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट गए हैं। लेकिन प्रदेश के रसोईया कर्मचारी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ रसोईया संघ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 87 हजार रसोईया कर्मचारी 12 और 13 जुलाई को प्रदेशव्यापी महाआंदोलन करेंगे। बताया जा रहा है कि रसोईया संघ सरकार से नियमितीकरण, वेतन वृद्धि जैसी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी 28 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कल डिप्टी सीएम और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट गए हैं। बताया गया कि सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की गैरवित्तीय मांगों को मान लिया है और वित्तीय मांगों पर विचार करने का अश्वासन दिया है।