Google Analytics Meta Pixel
Big newsDistrict Mahasamund

CG : आबकारी विभाग के 4 कर्मचारी निलंबित… जेल अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले में हुई कार्रवाई… कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश…

इम्पैक्ट डेस्क.

महासमुंद। जेल अभिरक्षा में युवक की मौत मामले में कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। वहीं मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रशासन ने प्रकाश बंजारे, सूरज भारद्वाज, रोहित साहू को बर्खास्त कर दिया है, जबकि गंगाराम ठाकुर को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के लिए लोगों ने थाने का घेराव किया था। आबकारी विभाग के चारों कर्मचारियों पर युवक से मारपीट कर टार्चर किया था।