वर्ल्ड कप 2027 और ODI से संन्यास पर रोहित शर्मा की रणनीति, बचपन के कोच ने बताई अंदर की बात
नई दिल्ली भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भविष्य इस समय अधर में है, क्योंकि वे टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। सिर्फ वनडे क्रिकेट वे खेलना जारी रखना चाहते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट और युवा खिलाड़ी उनके लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इस बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा है कि रोहित शर्मा का इस समय एक ही लक्ष्य है और वह है वनडे विश्व कप जीतना। इसके बाद वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे।
Read More