एशिया कप 2025: आज भारत vs UAE, 9 साल बाद टी20 में आमने-सामने
दुबई एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 94 रनों की बड़ी जीत हासिल की है। वहीं अब इस टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला भारत और यूएई की टीम के बीच होगा। आज होने वाला यह मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। लंबे समय बाद दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। भारत के कप्तान ने यह साफ कर दिया है कि वह यूएई को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहे हैं।
Read More