Google Analytics Meta Pixel

News

viral news

सरकारी स्कूल में दलित छात्राओं के दाल परोसने पर कुक ने खाना फिंकवाया… पुलिस ने किया गिरफ्तार…

इम्पैक्ट डेस्क. उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में दलित छात्राओं के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। इस स्कूल में दलित छात्राओं के दाल परोसने पर रसोइये ने खाना फिंकवा दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी कुक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला गोगुंदा ब्लॉक के भरोड़ी गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। पुलिस के मुताबिक गोगुंदा के भारोड़ी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा डिम्पल मेघवाल (13) और नीमा मेघवाल (14) ने स्कूल के कुक लालूराम गुर्जर

Read More
viral news

एक ऐसा गांव को जहां हर शख्‍स पीता है आरओ का पानी… ऐसे हुआ इंतजाम… CCTV की निगरानी में रहता है पूरा गांव…

इम्पैक्ट डेस्क. बरेली का भरतौल आरओ का पानी ग्रामीणों के घर तक पहुंचाने वाला यूपी का पहला गांव बन गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल करने वाले इस गांव में घरों के आसपास ग्राम निधि से 20 आरओ सिस्टम लगाए जा रहे हैं। अभी तक पांच सिस्टम लगाए जा चुके हैं। सभी पानी के टैंक से जोड़े गए हैं। ग्रामीण इन्हीं आरओ सिस्टम से होकर आने वाले पानी का घरों में इस्तेमाल कर रहे हैं। जाट रेजीमेंट से सटे भरतौल गांव की आबादी करीब

Read More
viral news

पैर छुए तो जुर्माना : पुलिस अधिकारी के दफ्तर की दीवार पर लिखा, पैर छूने पर 200 रुपये का जुर्माना…

इम्पैक्ट डेस्क. उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद सीओ के कार्यालय की दीवार पर लिखा संदेश जमकर वायरल हो रहा है। इस संदेश में तो वैसे बहुत कुछ खास नहीं है, लेकिन सीओ ने चापलूसी पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीओ कमलेश सिंह ने पैर छूने पर दो सौ रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया, जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि पूरे प्रदेश में यह लागू होना चाहिए। सीओ खुद तो इसका पालन कर ही रहे हैं, वहीं स्टाफ भी सतर्क हो गया है। सीओ

Read More
viral news

चालान से बचना है तो निकालो 500… जब कांस्टेबल ने DCP से ही मांग ली रिश्वत…

इम्पैक्ट डेस्क. ट्रैफिक रूल तोड़ने पर हो सकता है कभी आपसे भी किसी चौराहे पर रिश्वत देकर चालान से बचने की पेशकश की गई हो। देशभर में इस तरह की घटनाएं काफी सामान्य हैं। लेकिन जयपुर में पुलिस महकमे के एक बड़े अफसर को भी इस अनुभव से गुजरना पड़ा। यहां सादे कपड़ों में कार से जा रहे डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) को पहले तो एक कांस्टेबल ने सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से पकड़ा और फिर उन्हें चालान से बचने के लिए 500 रुपए रिश्वत मांग ली।

Read More
viral news

CSA की वैज्ञानिक ने लोबिया से बनाया दूध, सभी पोषक तत्व मौजूद, घर में ऐसे करें तैयार…

इम्पैक्ट डेस्क. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की वैज्ञानिक ने सोया मिल्क का विकल्प खोज निकाला है। कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा सोनकर ने लोबिया से दूध तैयार किया है। यह दूध सोया मिल्क से स्वाद में बेहतर है। इसमें गाय एवं भैंस के दूध की तरह हल्की सी मिठास है। इसका रंग हल्का सफेद है। इसे घर पर तैयार किया जा सकता है। डॉ. सीमा ने बताया कि इस दूध में आम दूध वाले सभी पोषक तत्व मौजूद होने के साथ लोबिया के

Read More