तेज सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ का टीज़र रिलीज़
मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार तेज सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ का टीजर रिलीज हो गया है। कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी और पीपल मीडिया फैक्ट्री के टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा निर्मित, मिराई एक ऐसे निर्भीक सुपर योद्धा की कहानी है जिसे नौ दिव्य ग्रंथों की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है,जिन पर मानवता का भविष्य टिका है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।टीज़र इस भव्य गाथा की एक रोमांचक झलक पेश करता है, हर फ्रेम में रहस्य, गति और विशालता से भरा हुआ।
Read More