यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर 2 का ग्लोबल आइमैक्स रिलीज़ 14 अगस्त को, 50 दिन की उलटी गिनती नए पोस्टरों के साथ शुरू
मुंबई, यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर वॉर 2 के वैश्विक आइमैक्स रिलीज़ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म वॉर 2,14 अगस्त 2025 को भारत के साथ-साथ उत्तर अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप, ऑस्ट्रेलासिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आइमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वॉर 2, वाईआरएफ के ब्लॉकबस्टर स्पाई यूनिवर्स का नया चैप्टर है, जिसमें पहले पठान, टाइगर 3 और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में आ चुकी हैं। पठान पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी आइमैक्स फिल्मों में से एक बन चुकी है।
Read More