Friday, January 23, 2026
news update
Breaking NewsDistrict Janjgir Chanpa

जांजगीर में सामूहिक आत्महत्या का मामला… जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव पंचराम यादव समेत चार की मौत से सनसनी…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। जांजगीर—चांपा।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। सनसनीखेज इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

पंचराम यादव जांजगीर—चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। कथित तौर पर उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

कर्ज से परेशान 

बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने आरबी अस्पताल में दम तोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

लोगों में चर्चा है कि कर्ज से परेशान होकर कदम उठाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं।

मेन गेट पर बाहर से लगाया ताला

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करते थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था। जहर खाने के बाद किसी को पता न चले इसलिए मेन गेट पर ताला लगा दिए थे। सभी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता घर हमेशा आती जाती थी। जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई, तो ताला बंद देखा। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी।

पड़ोसी और रिश्तेदारों ने पहुंचाया अस्पताल

शाम करीब 7 बजे पड़ोसी और रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उल्टी भी कर रहे थे। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

सील किया घर, FSL टीम बुलाई

कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि यादव परिवार के चार सदस्यों के जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चला है। बड़े बेटे की मौत पहले ही हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया की मृतक के घर की सील कर दिया गया है। FSL टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही पता का कारण पता चलेगा।

error: Content is protected !!