Google Analytics Meta Pixel
Politics

लोकसभा क्षेत्र संगरूर आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारी अंतर से जीत हासिल की

संगरूर
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र संगरूर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भारी अंतर से जीत हासिल की है। 172650 वोटों से की जीत हासिल की है उन्हें कुल 364085 वोटें मिली हैं।। बता दें दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा रहे। संगरूर में गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप) – 364085 वोटों से जीते व दूसरे नंबर पर सुखपाल सिंह खैहरा कांग्रेस – 191525, तीसरे नंबर सिमरनजीत सिंह मान शिअद (ए)-187246 पर रहे।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई है। संगरूर सीट से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान वर्तमान सांसद हैं, जो 2022 में उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर दोबारा संसद पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर सुबह से लगातार आगे चल रहे थे।  संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी के  गुरमीत सिंह मीत हेयर, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा, बीजेपी के अरविंद खन्ना, शिरोमणि अकाली दल के इकबाल सिंह झूंदा व शिरोमणि अकाली दल (ए) के सिमरनजीत सिंह मान चुनाव मैदान में उतरे थे।