Google Analytics Meta Pixel
Big news

उसूर उपार्जन केंद्र में पूर्व सेल्समैन की निर्मम हत्या… हमलावर मौके से फरार… पुलिस जांच में जुटी…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर. बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के उसूर धान उपार्जन केंद्र में आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने पूर्व सेल्समैन पर हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के उसूर धान उपार्जन में शुक्रवार की सुबह अज्ञात लोगों ने पूर्व सेल्समैन के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करके फरार हो गए, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे,मामले के बारे में जानकारी देते हुए बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार को राममूर्ति गटपल्ली उसूर धान उपार्जन केन्द्र में सुबह पहुंचे थे, कि करीब 10 बजे के लगभग कुछ अज्ञात लोगों ने सभी लोगों के मौजूदगी में राममूर्ति के ऊपर हमला करना शुरू कर दिए, जब तक लोग कुछ समझ पाते राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, वही हमला करने के बाद लोग वहा से भाग निकले, घटना के बाद धान केंद्र में हड़कंप मच गया और लोगो ने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया,
*बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने बताया*
बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय का कहना था कि हमलावर कौन थे, इस बात का पता लगाया जा रहा है, साथ ही मृतक धान केंद्र क्या करने आया था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है, फिलहाल शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है, और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है, परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही धान केंद्र आ पहुंचे थे, फिलहाल स्थिति को देखने के बाद ही परिजनों से पूछताछ की जाएगी।