Friday, March 6, 2026
entertainment

Britney Spears हुईं गिरफ्तार, जेल में काटी रात; दो महीने बाद होगी कोर्ट में पेशी

Getting your Trinity Audio player ready...
  • कैलिफोर्निया में गिरफ्तार हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स
  • ब्रिटनी स्पीयर्स के खिलाफ दर्ज हुआ केस
  • 2 महीने बाद कोर्ट में पेश होंगी पॉप स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

हॉलीवुड की पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) को नशे में गाड़ी चलाना भारी पड़ा है। ब्रिटनी को बुधवार की रात को कैलिफोर्निया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में उन पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स
हुआ यूं कि TMZ के मुताबिक, कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में ब्रिटनी स्पीयर्स को करीब रात 9.30 बजे कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने गिरफ्तार किया। वे पहले उन्हें एक अस्पताल ले गए, जहां उनके ब्लड में एल्कोहोल की मात्रा की जांच हुई। फिर शेरिफ डिपार्टमेंट ने सुबह करीब 3 AM बजे अंडर द इन्फ्लुएंस (DUI) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

ब्रिटनी स्पीयर्स कोर्ट में होंगी पेश
खैर, ब्रिटनी स्पीयर्स अब जेल से रिहा हो गई हैं। रात भर जेल में रहने के बाद गुरुवार की सुबह 6 बजे उन्हें रिलीज किया गया। इस मामले के तुरंत बाद ब्रिटनी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। अब दो महीने बाद ब्रिटनी को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। इस मामले में 4 मई 2026 को सुनवाई होगी। फिलहाल, अभी तक पॉप स्टार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।