Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Sports

ब्रिलियंट बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स की बड़ी जीत, चेन्नई बुल्स की पहली हार

मुंबई
जीएमआर रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन वन में शुक्रवार को ब्रिलियंट बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने जहां बड़ी जीत दर्ज की, वहीं चेन्नई बुल्स की पहली हार का सामना करना पड़ा। आज यहां शाहाजी राजे भोसले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये मुकाबलों में शानदार फॉर्म में चल रही ब्रेवहार्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26-0 से जीत दर्ज की और चेन्नई बुल्स को सीज़न की पहली हार का स्वाद चखाया। यह जीएमआर आरपीएल सीजन वन में पहली बार है जब किसी टीम ने विपक्षी को स्कोर करने से पूरी तरह रोका है। लीग के पहले हफ्ते की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक मानी जा रही इन दोनों टीमों के बीच पहला हाफ काफी रोमांचक रहा, जिसमें आखिरी पलों में टैकल और दोनों टीमों द्वारा शानदार काउंटर अटैक देखने को मिले। पहले हाफ में कोई स्कोर नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने चेन्नई बुल्स की डिफेंस को तोड़ते हुए पहला ट्राय किया। ब्रेवहार्ट्स के आक्रमण की कमान लिआम पॉल्टन के हाथों में थी, जिन्होंने दूसरे हाफ में दो ट्राय किए, और उन्हें पोल प्ला ने तीसरा ट्राय जोड़कर पूरा साथ दिया। अंतिम सीटी से ठीक पहले फिलिप वोकोराच ने चौथा ट्राय किया, जबकि अकुइला रोकोलिसोआ ने चार में से तीन किक्स को कन्वर्ट किया।