Google Analytics Meta Pixel
National News

Breaking : Sahara Group को झटका… सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला… समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार…

इम्पैक्ट डेस्क.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सहारा समूह को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कोर्ट ने समूह से संबंधित कंपनियों की जांच पर अंतरिम राहत देने और जांच पर रोक लगाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने सहारा समूह से जुड़ी नौ कंपनियों की जांच पर रोक लगाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली SFIO द्वारा दायर की गई याचिका को अनुमति दी है।