Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking News

Breaking न्यूज़ : पत्रकार रोहित रंजन के घर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस… गलत संदर्भ में प्रसारित किया था राहुल गांधी का बयान…

इम्पैक्ट डेस्क.

राहुल गांधी के एक बयान को गलत संदर्भ में प्रसारित करने के आरोप में पत्रकार रोहित रंजन के घर पर छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार सुबह पहुंच गई। पत्रकार ने खुद ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और यूपी पुलिस को टैग कर पूछा कि क्या यह नियमानुसार सही है। इस पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने जवाब दिया कि हम मौके पर हैं और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।