Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

स्कूटी पर दोनों खुल्लम खुल्ला रोमांस करती हुई दिखीं, दोनों लड़कियां गिरफ्तार

नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से बैक टू बैक दो लड़कियों के कई वीडियो वायरल हुए। सभी वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगाती हुई दिखीं। कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो में शूट किया गया था तो कोई चलती हुई स्कूटी पर। वीडियो में दोनों खुल्लम खुल्ला रोमांस करती हुई दिखीं। उन्होंने एक-दूसरे से लिपट कर इधर-उधर छूते हुए वीडियो बनाया। इस मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। दोनों रीलबाज लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक लड़के को भी अरेस्ट किया है। दरअसल, वीडियो बनाने वाली लड़कियों की पहचान प्रीति और विनीता के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने पीयूष नाम के लड़के को भी पकड़ा है।

चालान के बाद गिरफ्तारी
दरअसल, स्कूटी पर स्टंट करने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान काटा था। अश्लीलता फैलाने के लिए पुलिस ने दोनों लड़कियों और एक लड़के पर केस भी दर्ज किया था। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस ने प्रीति, विनीता और पीयूष को अरेस्ट कर लिया है। तीनों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चालान भरने के पैसे तक नहीं
दरअसल, लड़कियों ने नोएडा सेक्टर- 78 और दिल्ली मेट्रो में होली खेलते हुए वीडियो बनाया था। एक वीडियो में तो एक लड़की स्टंट करती हुई दिखी जो स्कूटी रोके जाने पर नीचे गिर गई। सड़क पर लेट कर दोनों लड़कियों ने अश्लीलता की। पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान काटा। लड़कियों ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि उनके पास चालान भरने के पैसे नहीं हैं। एक लड़की ने कहा कि उसे नहीं पता था कि उनका वीडियो वायरल हो जाएगा। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

वायरल वीडियो में क्या?
लड़कियों का पहला वीडियो दिल्ली मेट्रो का वायरल हुआ। 44 सेकंड के वीडियो में दोनों मेट्रो की फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं। बैकग्राउंड में 'रंग लगा दे रे…' गाना बज रहा है। इस दौरान लड़कियां एक-दूसरे के ऊपर लेट जाती हैं। वे अश्लील हरकतें करती नजर आईं। इसके बाद लड़कियों का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों स्कूटी पर रोमांस करती दिखीं। इसके बाद बैक टू बैक कई वीडियो सामने आए जिसमें दोनों लड़कियां दिखीं। एक वीडियो में एक लड़का और लड़की भी रोमांस करते दिखे।