Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
State News

छत्तीसगढ़ के तमाम मुद्दों को लेकर BJP सांसद और सभी विधायक दिल्ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 14 विधायक 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सभी विधायक दलों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भाजपा विधायकों से मुलाकात करने के लिए समय सुनिश्चित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के तमाम मुद्दों को PM के सामने रखा जाएगा।

गौरतलब है कि पिछली बार विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 में भाजपा को प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा था। 15 साल तक लगातार सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा को हार मिली थी। जानकारी के अनुसार वर्तमान सरकार में छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक 4 साल में पहली बार प्रधानमंत्री से मिलेंगे। इसके पहले कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उन्हें मुलाकात करने के लिए समय नहीं मिल पाया था।