Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Beejapur

बीजापुर : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… एक नक्सली ढेर, शव और हथियार भी बरामद…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारे जाने की खबर है। जिसकी शव और हथियार पुलिस ने बरामद कर ली है। ऐसी जानकारी मिल रही है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

जानकारी के मुताबिक बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके के कोरचोली के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान ये मुठभेड़ हुआ है।वहीं जवानों और माओवादियों के अभी भी मुठभेड़ चलने की खबर मिल रही है।