Google Analytics Meta Pixel
TV serial

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई,

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे।

अनिल कपूर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार अनिल कपूर सब बदलने आ रहे हैं। इसके ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, ‘मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिगबॉसओटीटी3के इस ख़ास सीज़न के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।