Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
State News

निरंजन दास को बड़ी जिम्मेदारी : छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी आयुक्त बनाया… यहीं से सात दिन पहले रिटायर हुए थे IAS…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ सरकार ने रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनको आबकारी आयुक्त बना दिया गया है। खास बात यह है कि सात दिन पहले 31 जनवरी को आईएएस निरंजन दास यहीं से और इसी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें एक फरवरी से संविदा नियुक्ति देकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बना दिया गया था। अब उसके साथ ही आबकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक, रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास को आबकारी आयुक्त, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के एमडी और वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सेवानिवृत्त होने से पहले भी आईएएस दास के पास यही सारे विभाग थे, जो शासन के निर्देश पर अब फिर से उनके ही पास रहेंगे।