Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

बड़ी खबर : यूक्रेन के सैन्य बेस पर रूस ने किया फिर हमला… 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत…

इंपैक्ट डेस्क.

रूस ने यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के ओख्तिरका शहर में रूसी सेना की ओर से जोरदार हमला किया गया है। इस हमले में यूक्रेन के सैन्य बेस को निशाना बनाया गया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत की खबर है। 

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले पांच दिनों से जंग छिड़ी हुई है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, पिछले पांच दिनों में रूस ने यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने कहा कि रूसी मिसाइलों, प्लेन और हेलीकॉप्टर के लिए नो फ्लाई जोन पर विचार करने का वक्त आ गया है।