Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big newsCrime

बड़ी खबर : भाषण के दौरान दिनदहाड़े पूर्व प्रधानमंत्री को पीछे से मारी गोली… अस्पताल ले जाया गया, हमलावर गिरफ्तार…

इम्पैक्ट डेस्क.

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं।

एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। शिंजो आबे पर हमला करने वाले ने गोली दागने के बाद भागने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।