Google Analytics Meta Pixel
Big news

बड़ी खबर : IPS के फार्म हाउस में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव…

इम्पैक्ट डेस्क.

लखनऊ. IPS अफसर बीके मौर्य के फार्महाउस में फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। बीके मौर्य DG लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात हैं। युवक की पहचान विजय के रूप में हुई है। बताया जा यह है कि युवक फार्म हाउस का मैनेजर था। लखनऊ में ये फार्म हाउस बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो शुरुआती पड़ताल में खुदकुशी के पीछे लव अफेयर का मामला सामने आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि प्यार में धोखा खाने के बाद विजय ने फंदे से लटककर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।